ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

OMG! JIO के फाइबर केबल में सेंध लगाकर चुराता था डेटा, इंटरनेट का चोर गिरफ्तार

गाजियाबाद: दिल्ली से सट्टे गाजियाबाद में डेटा चोरी का एक अनूठा मामला सामने आया है। पुलिस ने डेटा चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके कब्जे से राउटर, वायर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

मामला लोनी इलाके का है। यहां ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस और एसओजी पुलिस ने इंटरनेट चोरी के मामले में सलमान नाम के एक युवक को पकड़ा है। सलमान जिओ कंपनी के फाइबर केबल में सेंध लगाकर डेटा चोरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार सलमान जिओ कंपनी के फाइबर केबल में सेंध लगाकर डेटा चोरी करता था और आगे लोगों को कनेक्शन देकर डेटा बेचता था।

पुलिस ने उसके कब्जे से राउटर, वायर और अन्य उपकरण जब्त किए है, जिन्हें वह अन्य लोगों को कनेक्शन देने में इस्तेमाल करता था। पकड़े गए आरोपी के साथ और भी लोग इस चोरी में शामिल हैं, जो लोगों तक चोरी का डेटा पहुंचाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button