ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

Avatar को लेकर मज़ाक उड़ाने वालों पर बरसे Govinda, बोले- ऐसा नहीं कि मेरी औकात नहीं…

नई दिल्ली। Govinda Reacts on his trolling after his claim to turn down Avatar: गोविंदा पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहे थे। एक चैनल के कार्यक्रम में गोविंदा ने कहा था कि हॉलीवुड के जाने-माने फ़िल्ममेकर जेम्स कैमरून (James Cameron) ने उन्हें अवतार (Avatar) फ़िल्म ऑफ़र की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। गोविंदा के इस बयान का सोशल मीडिया में जमकर मज़ाक उड़ाया गया। उन पर ख़ूब सारे मीम बने। मगर, इन सबसे अप्रभावित गोविंदा अपनी बात पर डटे हुए हैं और मज़ाक उडा़ने वालों को करारा जवाब दिया है।

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में गोविंदा ने कहा, मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि लोग कह रहे हैं, गोविंदा जैसा इंसान जेम्स कैमरून की फ़िल्म को कैसे ठुकरा सकता है। मैं समझ सकता हूं कि इसका क्या मतलब है। मैं उनके विचारों की क़द्र करता हूं। वो भी अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन यह कहना कि गोविंदा को वौ ऑफ़र कैसे मिल गया, ग़लत है। ऐसा नहीं कि मेरी औकात नहीं है। यह व्यवहार पक्षपातपूर्ण है।

जब गोविंदा से पूछा गया कि लोग यह यक़ीन क्यों नहीं कर पा रहे हैं कि गोविंदा को अवतार ऑफ़र हो सकती है, उन्होंने कहा कि वो एक मास एंटरटेनर थे और इस टैग के साथ उन्होंने कोई दिक्कत नहीं है। मुझे कभी सुपरस्टार नहीं माना गया था। मुझे लेखों में हमेशा विरार का छोकरा लिखा गया।

बताते चलें कि इंडिया टीवी के आपकी अदालत कार्यक्रम में गोविंदा ने दावा किया था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें अवतार ऑफ़र की थी। ची ची ने फ़िल्म इसलिए ठुकरा दी,क्योंकि इसके लिए कैमरून ने 410 दिन मांगे थे और उन्हें अपना शरीर नीला करने के लिए कहा गया था।

उन्होंने दावा किया था कि Avatar का टाइटल उन्होंने ही सुझाया था। गोविंदा ने यह भी कहा था कि उन्होंने सिर्फ़ अवतार नहीं, बल्कि गदर एक प्रेम कथा, ताल, देवदास, नायक, चांदनी और स्लमडॉग मिलियनरे भी ऑफ़र की गयी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button