ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बोले, विराट कोहली को बीसीसीआइ कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता था

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद आए भूचाल पर पूरी दुनिया की नजर है। रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि कोहली के इस बारे में बात की गई थी जबकि साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा बोर्ड की तरफ से उनके कप्तानी को लेकर बात नहीं हुई।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बटट ने कहा, “यह एक बेहद समझदारी भरा मामला है और यह बेहद अनाड़ी जैसा होता अगर जो इसको लेकर बयानबाजी हुई होती बोर्ड की तरफ से या फिर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया होता। यह तरीका नहीं है, टीम इस वक्त विदेशी दौरे पर है और सबसे पहला लक्ष्य क्रिकेट खेलना और मैच जीतना है। देश के लिए खेलना ही सबसे अहम है।

गांगुली ने कहा था कि कोहली से उन्होंने खुद बात की थी और टी20 की तरह ही वनडे की कप्तानी छोड़ने को कहा था। वहीं कोहली ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। टेस्ट कप्तान ने कहा कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम चुने जाने के बाद उनको बताया गया कि अब वह वनडे के कप्तान नहीं हैं। इससे पहले उनसे किसी ने भी बात नहीं की। इसके बाद कोहली के बयान पर गांगुली ने कुछ भी कहने से मना करते हुए कहा था कि यह मामला बीसीसीआइ का है और वह इसे अपने तरीके से देखेगी।

आगे सलमान ने कहा, “मुझे लगता है कि इस बात के मामले में वो लोग समझदार हैं, वो सभी के सभी और उनको इन सभी चीजों को दबा देना चाहिए। बेहतर इसी बात में होगी की मीडियो को हाफ वाली या फुलटास नहीं दिया जाए वर्ना तो आपको चौका या छक्का ही खाना पड़ेगा। इसमें तो कोई शक ही नहीं कि उन्होंने इस बारे में चर्चा की होगी लेकिन जैसा कि यह उनके अंदर का मामला है तो इसे इसी तरह से निपटाया जाना भी चाहिए।”

Related Articles

Back to top button