ब्रेकिंग
Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म... Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को भेजें खास WhatsApp Stickers; जानें स्टेप-बाय-स्टेप खुद का स्टि... Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां; शनि देव हो सकते हैं नाराज, जानें पूजा...
विदेश

पाकिस्तान के नए आइएसआइ प्रमुख अपनी फोटो व वीडियो नहीं होने देंगे जारी, प्रशासन को दिए दिशा-निर्देश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने पाकिस्तानी प्रशासन को उनकी फोटो और वीडियो फुटेज जारी करने से रोक दिया है। पिछले महीने ही अंजुम को आइएसआइ का प्रमुख बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के लोकतांत्रिक नेतृत्व और सैन्य प्रमुख के बीच एक महीने से जारी तनातनी के बाद नदीम अंजुम को यह पद सौंपा गया है।

बैठक की रिकार्डिग में आइएसआइ प्रमुख नहीं थे शामिल

अंजुम ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की जगह ली है। पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दौरान फैज हमीद का काबुल में एक रिपोर्ट से बातचीत करने का एक फुटेज बहुत वायरल हुआ था। इसी सोमवार को पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने देश की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को भी मंजूरी दी है। इस उच्चस्तरीय बैठक में आइएसआइ के महानिदेशक भी शामिल हुए थे। पाकिस्तान सरकार ने मीडिया में इस बैठक की रिकार्डिग को शामिल किया लेकिन इसमें सभी हस्तियों को दिखाया गया पर आइएसआइ प्रमुख को नहीं।

नियुक्ति के समय भी सरकार की ओर से मीडिया में फोटो साझा नहीं की गई थी

एक केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को बताया कि आइएसआइ प्रमुख ने सरकार को ताकीद की है कि उनकी बैठकों की कोई भी फोटो या वीडियो फुटेज सार्वजनिक नहीं की जाए। इसलिए उनकी नियुक्ति के समय भी सरकार की ओर से मीडिया में उनकी कोई भी फोटो साझा नहीं की गई थी।

मीडिया में बेवजह की तरजीह से बचना भी हो सकता कारण

आइएसआइ में काम कर चुके पाकिस्तान के मेजर जनरल रिटायर्ड इजाज अवान का कहना है कि नए आइएसआइ डीजी का यह रुख मीडिया में बेवजह की तरजीह से बचना भी हो सकता है। आदर्श रूप में देश की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाले को दुनिया के सामने नहीं आना चाहिए।

Related Articles

Back to top button