ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
देश

Omicron ने लगाई लंबी छलांग, महाराष्ट्र में 450 केस के साथ देश में नए वैरिएंट का आंकड़ा पहुंचा 1,270, जानिए अन्‍य राज्‍यों का हाल

नई दिल्ली। देशभर में ओमिक्रोन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ओमिक्रोन को लेकर अपडेट दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में नए वैरिएंट के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मरीज हैं। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में हैं।

अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली में 68 फीसदी केस

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 450 और दिल्ली में इसके 320 मरीज हो गए हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल 1270 मरीजों में अकेले महाराष्ट्र और दिल्ली में 870 मरीज हो गए हैं। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 198 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 मामले हैं

ओमिक्रोन से पहली मौत

देश में ओमक्रोन से पहली मौत महाराष्ट्र में हुई है। 52 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मरीज को पिंपड़ी चिंचवाड़ नगर निगम, पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गुरुवार को रिपोर्ट मिली कि वह ओमिक्रोन से संक्रमित था।

कहां कितने मामले?

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 450, दिल्ली में 320 मरीजों के अलावा केरल में इसके 109 मरीज हैं। वहीं, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 46, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 16, हरियाणा और ओडिशा में 14-14, पश्चिम बंगाल में 11, एमपी में 9, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 3-3, अंडमान-निकोबार और यूपी में 2-2, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, लद्दाख और पंजाब में 1-1 मरीज है।

Related Articles

Back to top button