ब्रेकिंग
MCB News: घटई की ओदारी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन ने जब्त की पोकले... छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना का लिया फीडबैक, कोसला में हाई स्कूल भवन का एला... Bastar Weather Update: दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आंधी-बारिश से गिरा पारा; बीजापुर में आकाशीय बिजली से... Kawardha Crime News: कवर्धा के जंगल में अर्धबेहोश मिली नाबालिग, शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरो... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: कुवांरपुर रेंज में फिर दिखा तेंदुआ; 5 मई को बुजुर्ग की जान लेने के बाद ग्... Railway Job Fraud: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, CBI ने इंटरनेशनल रेफरी और महिला वेटलिफ्टर को किया ... Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश PSPCL Meter Tender Controversy: पंजाब पावरकॉम के 1000 पावर क्वालिटी मीटर टेंडर पर उठे सवाल, CMD से ब... Punjab Weather Alert: पंजाब के 6 जिलों में अगले 20 घंटे भारी! मौसम विभाग का आंधी-तूफान, बारिश और ओला... PSEB Re-evaluation 2026: पंजाब बोर्ड ने जारी किए री-इवैल्यूएशन के नए नियम, 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन का ...
देश

1 जनवरी को दक्षिणेश्वर मंदिर, बेलूर मठ समेत यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए रहेंगे बंद, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

कोलकाताः कोलकाता का विश्व प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर, रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय बेलूर मठ, शक्तिपीठ कालीघाट मंदिर के अलावा थंथानिया मंदिर एक जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर मंदिरों के प्रशासन ने यह फैसला किया है।

दक्षिणेश्वर मंदिर के ट्रस्टी कुशल चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंदिर के अधिकारियों को यह फैसला करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि एक जनवरी के दिन लाखों की तादाद में श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और इस दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करवाना काफी कठिन होगा। दक्षिणेश्वर मंदिर दो जनवरी को दोबारा खुलेगा।

बेलूर मठ के एक प्रवक्ता ने कहा, ” मौजूदा परिस्थितियों के कारण मठ का परिसर एक जनवरी से चार जनवरी तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।” बेलूर मठ पांच जनवरी को दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद द्वारा की गई थी।

कालीघाट मंदिर सेबायित परिषद की कार्यकारी समिति के सचिव दीपांकर चटर्जी ने कहा, “हम एहतियात के तौर पर एक जनवरी को मंदिर के गर्भगृह को बंद रखेंगे। इसके बाद तीन जनवरी को एक बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।” थंथानिया सिद्धेश्वरी काली मंदिर को भी एक और दो जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button