ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

दो चरणों में होगी रणजी ट्राफी, जून में होंगे नाकआउट मुकाबले, बीसीसीआइ सेक्रेटरी जय शाह ने दी जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि इस सीजन में रणजी ट्राफी दो चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण में सभी लीग मैच होंगे। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि बोर्ड ने इस सीजन में दो चरणों में रणजी ट्राफी आयोजित करने का फैसला किया है। पहले चरण में हम लीग मैचों को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, जबकि नाकआउट जून में होंगे। महामारी के कारण होने वाले किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम को कम करने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है। साथ ही साथ एक प्रतिस्पर्धी रेड-बाल क्रिकेट प्रतियोगिता भी सुनिश्चित कर रही है

जय शाह ने आगे कहा, ‘रणजी ट्राफी हमारी सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट है, जो भारतीय क्रिकेट को हर साल प्रतिभावान क्रिकेटर प्रदान करती रही है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम इस प्रमुख आयोजन के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।’ उम्मीद है कि 33 टीमों का टूर्नामेंट फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा और पहला चरण करीब एक महीने तक चलेगा।

टूर्नामेंट पिछले साल कोरोना महामारी के कारण आयोजित नहीं किया गया था। इस साल य 13 जनवरी को शुरू होने वाला था, लेकिन देश भर में संक्रमण की तीसरी लहर के कारण स्थगित कर दिया गया था। 4 जनवरी को, बोर्ड ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण रणजी ट्राफी के साथ-साथ कर्नल सीके नायडू ट्राफी को स्थगित कर दिया था।

बीसीसीआई की ओर से रणजी ट्राफी को लेकर घोषणा से एक दिन पहले कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि बोर्ड इस  प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहता है। दो चरणों में इसे इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि बीसीसीआइ की 27 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेजबानी करने की भी योजना है और दो बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं होगा क्योंकि खिलाड़ियों की उपलब्धता भी एक मुद्दा होगा।

Related Articles

Back to top button