ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

लड़कियों को मुफ्त स्कूटी, महिलाओं को 2 LPG सिलेंडर और मुफ्त बिजली का ऑफर UP में BJP का घोषणापत्र

लखनऊ  UP विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री योगी के बीच में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैठे। पहले उपमुख्यमंत्री थोड़ी दूर बैठे थे, लेकिन योगी ने उनका हाथ पकड़कर अपने करीब बुला लिया।

पूरी निष्ठा से वादे किए पूरे

UP भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में दावा किया कि योगी सरकार ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनता से किए वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी भाजपा इसी तरह जनता के हित के लिए काम करती रहेगी।

भाजपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं

मेनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश के 24 करोड़ लोगों की सेवा का उद्देश्य सामने रखकर इस लोक कल्याण संकल्प-पत्र को पूरा किया गया है। उन्होंने संकल्प-पत्र के निर्माण में लगे लोगों और प्रक्रिया का परिचय देते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है और यह जान कर ही UP की जनता ने भाजपा को कई तरह के सुझाव दिए।

2017 के 212 संकल्पों को हमने अक्षरश: पूरा किया है

UP के CM योगी ने कहा, ‘पांच वर्षों पहले हमने जो वायदे किए थे, उसे पूरा किया है। आज प्रदेश में कानून का राज है, हर एक माता और बेटी खुद को उत्तर प्रदेश में सुरक्षित महसूस कर सकती है। पिछली सरकार के दौरान UP में सैकड़ों दंगे होते थे, महीनों तक UP में कर्फ्यू रहता था, व्यापारी पलायन करता था, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, उत्तर प्रदेश में आजकल कर्फ्यू नहीं, धूम-धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है।’

मुख्यमंत्री की बड़ी बातें

हर एक गरीब का हमने ख्याल रखा है। 60 लाख उद्यमियों को ऋण दिया गया। जो बेरोजगारी की दर 2017 में 18 फीसदी थी, आज वह 3 फीसदी मात्र रह गई है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना और जननी सुरक्षा योजना को हमने प्राथमिकता के साथ पूरा किया है और इसी दम पर जनता के बीच फिर जा रहे हैं।
दो करोड़ से अधिक लोगों को हमने शौचालय दिए, 1 करोड़ 56 लाख गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत हमने गैस सिलेंडर मुहैया कराए। कोविड की तीसरी वेव को नियंत्रित करने का दावा करते हुए योगी ने कहा कि पहली और दूसरी लहर में भी उत्तर प्रदेश का काम बेहतरीन था।
योगी ने कहा कि पहले जहां 70 वर्षों में प्रदेश में 1 दर्जन से भी कम मेडिकल कॉलेज थे, वहीं उन्होंने 5 वर्षों में तीन दर्जन से अधिक मेडिकल कॉलेज बनवाए। जनपद स्तर पर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन हुआ है।
योगी ने अपनी सरकार को डबल इंजन सरकार बताते हुए दावा किया कि 2017 के 212 संकल्पों को उन्होंने मंत्र मानकर अक्षरश: पूरा किया है।
योगी के नेतृत्व पर भरोसा बरकरार, हम 300 सीटों के पार

अमित शाह ने चुनावी घोषणा पत्र को सबके सामने रखा। पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम लोक कल्याण संकल्प पत्र रखा है। कहा कि हमने UP में अलग-अलग वर्गों के बीच जाकर उनकी राय ली है। BJP कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर घूम कर लोगों के बीच काम कर रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री की बड़ी बातें

मुझे आज पांच साल पहले का दृश्य याद आता है। यहीं हमने 2017 में UP के विकास का एक दस्तावेज, एक संकल्प-पत्र जनता के सामने रखा था। 2014 के चुनाव में 80 में 73 सीटें देकर जनता ने अपनी मंशा साफ कर दी थी। हमने उसका नाम घोषणा-पत्र की जगह संकल्प-पत्र नाम बहुत सोच-समझ कर दिया था।
उन्होंने कहा, हमने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का वादा किया था। आज मैं कहना चाहता हूं कि लगभग 2 हजार करोड़ की संपत्ति को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर वहां गरीबों के आवास बन रहे हैं और कहीं शिक्षण संस्थान बन रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ की जनता को मुफ्त कोरोना की वैक्सीन देकर, सबको सुरक्षित किया है और पूरे देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य आज उत्तर प्रदेश है। 5 साल की सरकार चलने के बाद आज प्रदेश से माफिया पलायन कर गए हैं और यहां कानून का राज स्थापित हुआ है।
शाह ने कहा कि 5 साल पहले UP एक दंगा युक्त प्रदेश माना जाता था। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में माताओं और बहनों की सलामती नहीं थी। भाजपा की सरकार ने, CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खेती के लिए, किसानों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए हर वर्ष 6 हजार रुपये बैंक अकाउंट में भेजने का काम किया है।
शाह ने कहा- हमने 92 फीसदी संकल्पों को पूरा किया, यह भाजपा की संस्कृति है कि हम जो कहते हैं, वह करते भी हैं। भाजपा के 5 साल के शासन में UP सुरक्षित बना है। भूमाफियाओं पर कार्रवाई कर 2 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की है। नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त कर सबको बिना जांतपात देखे नौकरी दी है।

5000 करोड़ से सिंचाई योजना की शुरुआत करेंगे, जिससे मंझोले और छोटे किसानों को फायदा मिले।

अमित शाह ने कहा कि छात्राओं को स्कूटी और छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत तीन मुफ्त सिलेंडर हर वर्ष दिए जाएंगे। सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगनी किसान सम्मान निधि दिया जाएगा।

लखनऊ के गोमती नगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‌BJP ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह, UP चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान, CM योगी, डिप्टी CM दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया।

Related Articles

Back to top button