ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
खेल

एनबीए ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम शामिल होगें सुपरस्टार रणवीर सिंह 

एनबीए ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम का हिस्सा बनने के लिए सुपरस्टार रणवीर सिंह क्लीवलैंड रवाना हो रहे हैं। इस गेम में कुछ टॉप के ग्लोबल संगीतकार और बास्केटबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। रणवीर इसमें कॉमेडियन टिफ़नी हैडिश के साथ ही अनुएल, मशीन गन केली, जैक हार्लो और क्वावो जैसे रैपर्स और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट्स के साथ खेलने जा रहे हैं। इस खेल में तमाम भूतपूर्व और वर्तमान के मशहूर खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिनमें डियरिका हैम्बी, बूबी गिब्सन और एंडरसन वेरेजाओ शामिल हैं। यह मैच 18 फरवरी को क्लीवलैंड के वोलस्टीन सेंटर में खेला जाएगा।

अमेरिका के नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन ने पिछले साल सितंबर में रणवीर सिंह को अपना भारतीय ब्रांड अंबेसडर बनाया था। 2021-22 एनबीए की 75वीं वर्षगांठ मनाने का सीजन है। रणवीर कहते हैं, “इस महीने के सेकेंड हाफ में एनबीए सेलिब्रिटी ऑल-स्टार गेम खेलने के लिए मैं क्लीवलैंड के लिए उड़ान भरने वाला हूं। अच्छा होगा कि कुछ प्रैक्टिस किया जाए, वर्ना नाक काट जाएगी।” इसके पहले खुद को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुने जाने पर रणवीर ने कहा था, “बास्केटबॉल और एनबीए से मुझे बचपन से ही प्यार है। पॉपुलर कल्चर मसलन म्यूजिक, फैशन और एंटरटेनमेंट पर इसके असर से मैं हमेशा हैरान रहा हूं। एनबीए के 75वें सीजन सेलिब्रेशन की घोषणा के साथ, लीग के साथ जुड़ने और देश में बास्केटबॉल को लोकप्रिय बनाने की उनकी कोशिशों को सपोर्ट करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।

Related Articles

Back to top button