ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
खेल

वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहली बार भारत को मिला सिल्वर मेडल

पहले और दूसरे राउंड में भारतीय तीरंदाजों ने दो-दो अंकों की बढ़त ले ली थी, लेकिन तीसरे राउंड में रूस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत की बराबरी पर आ गए।

दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहली बार भारत को सिल्वर मेडल मिला है। श्याम सुंदर और ज्योति की जोड़ी ने भारत को यह पदक दिलाया है। फाइनल मैच में भारत और रूस के बीच बेहतरीन मुकाबला हुआ। भारतीय तीरंदाज आक्रामक दिखे, लेकिन अंतिम दौर में भारत को सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा। पहले और दूसरे राउंड में भारतीय तीरंदाजों ने दो-दो अंकों की बढ़त ले ली थी, लेकिन तीसरे राउंड में रूस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत की बराबरी पर आ गए। चौथे और अंतिम राउंड में रूस ने दो अंकों की निर्णायक बढ़त बनाई और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं भारत भारतीय तीरंदाजों को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। एशियन चैंपियनशिप में भी दिलाया था पदकश्याम सुंदर और ज्योति की जोड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार भारत को सिल्वर पदक दिलाने में कामयाब हुई है। इससे पहले भी एशियन चैंपियनशिप में इसी युगल जोड़ी ने भारत को सिल्वर पदक दिलाया था। वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक मिला है। ज्योति व श्याम सुंदर के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत को दुबई में 148-150 अंको के साथ सिल्वर पदक हासिल किया। टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि महिला डबल्स रिकर्व टीम  ब्रोंज मेडल के लिए 27 तारीख को मंगोलिया के साथ खेलेगी।

Related Articles

Back to top button