ब्रेकिंग
Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर सताएगी भीषण गर्मी; 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ...
खेल

महिला वनडे विश्व कप के आठवें मैच में भारत की 62 रन से हार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 260 रन बनाए। टीम की ओर से एमी सैटर्थवेट ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम अब 12 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।

महिला वनडे विश्व कप के आठवें मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हरा दिया है। यह 2022 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की पहली हार है। इससे पहले टीम ने पाकिस्तान क 107 रन से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 260 रन बनाए।टीम की ओर से एमी सैटर्थवेट ने सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार गया। वे 63 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय टीम अब 12 मार्च को वेस्टइंडीज की टीम से भिड़ेगी।

Related Articles

Back to top button