ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
विदेश

छात्र हंगरी में अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने का विकल्प चुन सकते

नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हंगरी के पीएम विक्टर ओर्बन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग पर चर्चा कर यूक्रेन की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने युद्धविराम सुनिश्चित करने और कूटनीति एवं संवाद की वापसी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमति जाहिर की।
पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन-हंगरी सीमा के रास्ते 6000 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को निकालने की सुविधा के लिए विक्टर ओर्बन को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने इस कार्य में हंगरी सरकार की तरफ से की गई मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
वहीं, हंगरी के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन से निकाले भारतीय छात्रों को शुभकामनाएं दीं। साथ उन्होंने कहा कि अगर ये छात्र चाहें, तब हंगरी से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने का विकल्प चुन सकते हैं। उनकी इस पेशकश की भी पीएम मोदी ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button