ब्रेकिंग
जमानत पर रिहा होंगे विस्मया के पति किरण कुमार, सुप्रीम कोर्ट ने 10 साल की सजा निलंबित की BJP कार्यकर्ता अभिजीत सरकार हत्याकांड में TMC विधायक और दो पार्षद समेत 18 के खिलाफ मामला दर्ज, CBI न... बिहार में थानेदार बना हैवान! रिक्शा चालक से जाति पूछकर चटवाया थूक, मारकर उधेड़ दी चमड़ी ‘मन किया तो चला दिया गोली…’ आगरा से गोलीबाज नेता गिरफ्तार, ताजमहल के पास की फायरिंग, पूछने पर दिया ग... BNS लागू होने के बाद जेलों में घटी कैदियों की संख्या, जानें इसके पीछे की मुख्य वजह अब एकवीरा आई मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड, 7 जुलाई से पारंपरिक परिधान में ही होगी एंट्री ‘महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी बोलो’… भाषा को लेकर MNS नेताओं ने दुकानदार को पीटा जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दूषित पानी बना मौत का कारण: दो की गई जान, पांच झरने सील अवैध संबंध में खूनी खेल! प्यार के लिए सुहाग की हत्या… आशिक के साथ मिल पत्नी ने सुला दी मौत की नींद अगर सबूत मिले तो कांग्रेस को आरोपी बना सकते हैं… नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट में बोली ईडी
देश

Janmashtami Special: क्यों राधा से प्रेम करने के बावजूद श्रीकृष्ण ने नहीं किया विवाह? जानिए इससे जुड़ा रहस्य

हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। जिस दिन सभी भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा और व्रत रखते हैं, और भगवान अपने भक्तों पर कृपादृष्टि बनाएं रखते हैं। इस पावन पर्व पर भगवान कृष्ण के मंदिरों में बड़ी धूम देखने को मिलती है। अब श्री कृष्ण की बात आती है सबसे पहले याद आती हैं राधा। राधा कृष्ण की प्रेम कहानी। वो कहानी जो अधूरी तो रह गई लेकिन दुनिया भर को सीखा गई कि प्यार क्या है।

माखन चोर और रास रसैया की पूजा तब तक अधूरी है जब तक उनके साथ राधा का नाम ना लिया जाए। कृष्ण और राधा का प्रेम बेहद ही अलौकिक और पवित्र है, बावजूद इसके राधा केवल कृष्ण की प्रेमिका ही बनकर रह गईं, वो उनकी पत्नी नहीं बन पाई , आखिर क्यों ऐसा हुआ। इस मौके पर भक्तों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि भगवान कृष्ण ने राधा से प्रेम के बावजूद उनसे शादी नहीं की। भगवान कृष्ण ने रुक्मिनी से शादी की। इतना ही नहीं। ऐसे में भक्तों के मन में एक और सवाल उठ रहा है कि भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मिनी थीं तो फिर उनके साथ उनकी तस्वीरें क्यों नहीं दिखती। भगवान कृष्ण की तस्वीरें सिर्फ राधा के साथ ही क्यों दिखती है।

दरअसल श्रीकृष्ण और राधा के बीच जो प्रेम था वो निस्वार्थ था। राधा जानती थीं कि श्री कृष्ण भगवान हैं और वो खुद एक इंसान। एक इंसान और भगवान का शारीरिक मिलन कभी नहीं हो सकता इसलिए राधा ने कृष्ण से कभी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा। वहीं श्रीकृष्ण को भी पता था कि उनका प्रेम अनंत हैं। वो राधा से इतना प्यार करते थे कि राधे उनकी आत्मा थीं। अब कोई अपनी आत्मा से कैसे विवाह करे। हमें यही चीज समझनी चाहिए। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे पाने की इच्छा मत रखिए क्योंकि वो आपमें बसा हुआ है। आपने उसे प्रेम करके ही उसे पा लिया है। शारीरिक रूप या सामाजिक रूप से उसे अपना बनाना निस्वार्थ प्रेम नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button