ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
देश

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव हो सकती हैं योगी कैबिनेट 2.0 का हिस्सा मिल सकता है मंत्रिपद

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाली अपर्णा यादव योगी सरकार में मंत्री बनाई जा सकती हैं। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में अपर्णा यादव को मंत्री बनाने की चर्चा काफी तेज है। सूत्रों के मुताबिक योगी कैबिनेट 2.0 में अपर्णा यादव के अलावा अदिति सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई अदिति सिंह ने बीजेपी की टिकट पर रायबरेली से जीत दर्ज की थी और अब वो योगी कैबिनेट का हिस्सा बन सकती हैं। जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की नई कैबिनेट में दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों राजेश्वर सिंह और असीम अरूण को भी शामिल किया जाएगा। लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव जीतकर आए डॉ। राजेश्वर सिंह यूपी पुलिस विभाग में अधिकारी रहे हैं जबकि कन्नौज सदर सीट से चुनाव जीतने वाले बीजेपी विधायक असीम अरुण एडीजी रैंक के अधिकारी रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के शीर्ष नेताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले विधायक पंकज सिंह को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात चल रही है। शलभ मणि त्रिपाठी जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी भी कहा जाता है, उन्हें भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। शलभ मणि त्रिपाठी ने देवरिया सीट से जीत दर्ज की है। नए चेहरों के अलावा पुराने नेता जैसे सुरेश खन्ना को भी मंत्रीपद दिया जा सकता है जिन्होंने शाहजहांपुर सीट से लगातार नौंवी बार जीत दर्ज की है। खबर है कि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी कैबिनेट में दोबारा जगह मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button