Breaking
जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज ... कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट

महिला प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली ने बैंगलोर को छह विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।यह बैंगलोर टीम की लगातार पांचवीं हार है। टीम अब तक इस लीग में एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम की यह पांच मैचों से चौथी जीत थी। टीम एकमात्र मैच मुंबई के खिलाफ हारी थी। दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके आठ अंक हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए थे। बैंगलोर के लिए एलिस पेरी ने 52 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।बैंगलोर की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान स्मृति मंधाना एकबार फिर फेल रहीं और 15 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सोफी डिवाइन भी 19 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गईं। इन दोनों को शिखा पांडे ने पवेलियन भेजा। इसके बाद हीथर नाइट भी 12 गेंदों में 11 रन बनाकर तारा नॉरिस की गेंद पर आउट हुईं।

 

जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में     |     बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा     |     दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी     |     कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें