ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पिंक केसिया और करंज के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज और पिंक केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री श्री नर्मदा सेवा समिति संस्था के श्री दिलीप रघुवंशी, श्री हरीश चतुर्वेदी, श्री नितेश रघुवंशी तथा मंडला के कृषक एवं समाजसेवी श्री संदीप लोहान ने भी पौध-रोपण किया।

संस्था ने वर्ष 2010 से लगातार निःशुल्क शिविरों के माध्यम से अभी तक 25 हजार से अधिक रोगियों की मदद की है। संस्था प्रति वर्ष वर्षाकाल में आमजन को जोड़कर वृक्षारोपण भी करती है।

संस्था ने स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, मोहल्लों, बाजारों की सफाई की है। दीवारों पर स्वच्छता स्लोगन लिखकर स्वच्छता के लिए बच्चों एवं आमजन को प्रेरित किया। स्वच्छता की शपथ दिलाकर कचरे को कूड़ेदान में डालने एवं घर और दुकानों में कूड़ादान रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संस्था आमजन के बीच रहकर मानव-कल्याण और पर्यावरण के लिए निरंतर कार्यरत है।

आज लगाए गए पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Related Articles

Back to top button