ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

गुजरात: कार के नीचे आया सड़क पर बैठा बच्‍चा, फिर हुआ कुछ ऐसा

सूरत: ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’, यह कहावत गुजरात के सूरत शहर में बिल्कुल सच साबित हुई। दरअसल सूरत में सड़क के बीचों-बीच एक छोटा बच्चा बैठा था जिसके ऊपर से कार गुजर गई और उसे खरोंच तक नहीं आई। हादसे की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा-सा बच्चा छाता लेकर सड़क पर पर आता है और वहीं बैठ जाता है। तभी एक कार चालक अपनी गाड़ी को घुमाने के लिए उसे पीछे करता है और इस दौरान पूरी कार बच्चे के ऊपर से गुजर जाती है।

Yagnesh@YagneshmehtaTOI

: Miraculous escape of a boy in of @timesofindia

Embedded video

See Yagnesh’s other Tweets

ड्राइवर को भी एहसास नहीं होता कि उसकी गाड़ी के नीचे कोई दब गया है। वह अपनी गाड़ी फिर से आगे करने ही लगचा है कि तभी एक घर से निकले शख्स की नजर सड़क पर गिरे बच्चे पर पड़ जाती है और वह दौड़ कर बच्चे को उठाता है और गाड़ी रुकवाता है। तभी शख्स भी कार से बाहर आ जाता है और बच्चे को देखकर उसके होश उड़ जाते हैं। इसी दौरान बच्चे के घर से एक महिला बहर आती है तो भावुक होकर बच्चे को गले लगा लेती है। हालांकि इसमें बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह छाता लेकर उस महिला के साथ वहां से चला गया। यह घटना 19 अगस्त की है। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button