Breaking
बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

केंद्रीय विद्यालय ने पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयुसीमा 5 से बढ़ाकर की 6 साल

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने  एक अहम फैसला लिया है। इसके मुताबिक,पहली कक्षा में दाखिले के लिए KVS ने बच्चों की आयुसीमा को बढ़ा दिया है। केंद्रीय विद्यालय ने यह फैसला नयी शिक्षा नीति के तहत लिया है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 से कक्षा एक में रजिस्ट्रेशन के लिए अब बच्चे की उम्र एक मार्च 2022 तक छह साल पूरी होनी चाहिए। हालांकि पहले यह उम्र पांच साल थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

KVS ने नए सत्र 2022-23 के लिए दाखिले की तिथियां जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, इस कक्षा में प्रवेश के लिए आगामी 28 फरवरी, 2022 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन फॉर्म ऑनलाइन भराए जाएंगे। ऐसे में जो भी पैरेंट्स अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वे इस दौरान केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट /kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पैरेंट्स ध्यान दें कि इस कक्षा के लिए 21 मार्च तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।  कक्षा एक में दाखिले के लिए पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जायेगी। वहीं दूसरी और तीसरी लिस्ट एक अप्रैल और आठ अप्रैल को जारी की जायेगी। इसके अलावा, कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश दिश-निर्देश के अनुसार किया जाएगा। इसके अलावा, कक्षा दो एवं इससे उपर के कक्षाओं में नामांकन को सूची 21 अप्रैल को सीटें खाली रहने पर जारी की जाएगी। वहीं दाखिले से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पैरेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इसके अलावा देश भर के केंद्रीय विद्यालयों  में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। इसके अनुसार, संगठन ने PRT, TGT, PGT, योग टीचर, स्पोर्ट्स टीचर, डांस, स्पेशल एजुकेटर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, कंसल्टेंट, सहित अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। इससे संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां     |     क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल     |     EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला     |     उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल     |     बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें