ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मध्यप्रदेश

बसपा विधायक बोलीं-होली मिलन में फाग नहीं, मन की पीड़ा गा रही हूँ

दमोह   पथरिया विधानसभा की बसपा विधायक रामबाई सिंह को होली मिलन समारोह में अपने पिया की याद आ गई। अपने दर्द का इजहार करते हुए उन्होंने एक फाग गीत भी गाया। फिर अपने दर्द को भुलाने महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। MLA रामबाई सोमवार को बटियागढ़ ब्लॉक के फुटेरा गांव में महिला समूह के होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंची थीं।

महिलाओं से कहा- डांस करने से दूर होते हैं दुख-दर्द

अपने बिंदास अंदाज के लिए चर्चित रामबाई ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से पूछा कि उनमें से कौन-कौन डांस करना चाहेगा। इस पर कुछ ही महिलाओं ने अपने हाथ खड़े किए। जिस पर रामबाई ने कहा- पुरुष तो घर और बाहर सभी जगह खूब एन्जॉय करते हैं, लेकिन हमें कम ही अवसर मिलते हैं। पहले से ज्यादा आजादी मिली है, लेकिन अभी और आजाद होने की जरूरत है, इसलिए किसी से डरना नहीं है, हम सब मिलकर यहीं डांस करेंगे, क्योंकि डांस करने से मन का दुख-दर्द कम होता है। मैं तो रोज योगा के बाद TV के सामने डांस करती हूं।

फाग नहीं, ये मेरे मन की पीड़ा है

समारोह में महिलाओं ने विधायक से फाग गीत गाने के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने एक फाग गीत सुनाया, लेकिन गाने से पहले ये भी कहा कि हम फाग नहीं, अपने मन की पीड़ा गा रहे हैं। उन्होंने दो लाइन में ही अपने दर्द को बयां कर दिया। फाग के बोल थे…’चुन-चुन खइयो मांस रे… दो नैना मत खाइयो… मोहे पिया मिलन की आस रे…’

आपको बता दें कि हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में विधायक रामबाई के पति गोविंद, उनके देवर चंदू सिंह और परिवार के कई अन्य लोग जेल में बंद है। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

Related Articles

Back to top button