ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
देश

बड़ी खबरः बकाया ना चुकाने पर इन 6 एयरपोर्ट्स को अब फ्यूल नहीं देंगी तेल कंपनियां

नई दिल्ली: एयर इंडिया एक बार फिर मुसीबत में पड़ गई है। पेमेंट न चुकाने के चलते देश के 6 एयरपोर्ट पर तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को फ्यूल देना बंद कर दिया है। हालांकि विमानों का संचालन सामान्य है। इस मामले पर एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा है कि बिना किसी वित्तीय सहायता के बड़े कर्ज चुका पाना मुश्किल है। तेल कंपनियों ने जिन हवाई अड्डों पर सप्लाई को रोक दिया है, उनमें रांची, मोहाली, पटना, विशाखापट्टनम, पुणे और कोच्चि शामिल हैं।

इंडियन ऑयल के प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार शाम से ईंधन आपूर्ति को रोक दिया गया है। हम हवाई कंपनी के संपर्क में हैं, जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। बताया गया है एयर इंडिया ने अब तक एयर इंडिया ने तेल कंपनियों को 60 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है, लेकिन ये भुगतान पिछला है। यह कोई पहला मौका नहीं जब तेल कंपनियों ने इस तरह का निर्णय लिया हो। इससे पहले भी दो बार तेल कंपनियां एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोक चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button