ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी को राजा-महाराजा की तरह घर तक लाई पत्नी

ग्वालियर   रिटायर होकर ग्वालियर लौटे फौजी पति का पत्नी ने ग्रैंड वेलकम किया। पत्नी रेलवे स्टेशन से 8 किलोमीटर दूर गुढ़ा में स्थित घर तक उन्हें हाथी पर बैठाकर ले गई। इस जुलूस में बैंड-बाजे और बग्घी भी शामिल थे। फौजी ने भी पत्नी के इस सरप्राइज को हाथी पर खड़े होकर सैल्यूट किया। पत्नी आरती गोस्वामी का कहना था- 14 साल पहले वो मुझे घोड़ी पर लेने आए थे, अब मैं उन्हें हाथी पर ले आई।

यह अनूठा स्वागत 2 मार्च को हुआ। फौजी सोनू लाल गोस्वामी का कहना है कि उनका फौज में भर्ती होना, आरती से शादी होना, तीनों बच्चों के होने में जितने आनंद के पल थे, उतनी ही खुशियों भरा ये वेलकम है।

इस तरह वेलकम होगा, अनजान थे

भिंड में मेहगांव के अजनौदा गांव निवासी सोनू लाल गोस्वामी सेना में हवलदार रहे। 2004 में उनकी सेना में आरक्षक पद पर नौकरी लगी थी। 2008 में उनकी जिंदगी में भिंड के लहार स्थित गणेशपुरा निवासी आरती आईं। दोनों के तीन बच्चे रोहित (11), मोहित (8) और परी (1) हैं। 28 फरवरी को 18 साल तक देशसेवा की नौकरी करने के बाद सोनू, हवलदार के पद से रिटायर हुए। 2 मार्च को वे ग्वालियर लौटे। जब वह स्टेशन से बाहर निकले तो उनको अहसास भी नहीं था कि उनके स्वागत में बाहर क्या चल रहा है?

आखिरकार ऐसा वेलकम क्यों?

आरती ने बताया कि पति 18 साल बाद सेना से रिटायर्ड होकर घर लौटे हैं। यह सबसे अहम दिन था। उस दिन उनकी अगली जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त से कम नहीं था। इसे यादगार बनाने के लिए पति का राजा-महाराजा की तरह स्वागत किया।

ओरछा से मंगाया था हाथी

आरती ने बताया कि पति के ग्रैंड वेलकम का प्लान अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया था। इसके बाद उनके एक भाई ने ओरछा से हाथी का इंतजाम किया। हाथी लाने में कितना खर्च हुआ, यह उन्होंने बताने से मना कर दिया है।

Related Articles

Back to top button