ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
हरियाणा

मनोहरलााल सरकार अगले शिक्षा सत्र से हरियाणा में स्‍कूली बच्‍चों को देगी टैब

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में दो दिन के अवकाश के बाद आज कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में हरियाणा सरकार ने घोषणा की, कि वह स्‍कूली विद्यार्थियों को अगले शिक्षा सत्र से बच्चों को टैब उपलब्ध कराएगी। कोविड की स्थिति के कारण विद्यार्थियों को टैब देने में देरी हुई है। हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले प्रश्‍नकाल हुआ। इसमें राज्‍य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी के सवाल के जवाब में कहा कि राज्‍य में स्‍कूलों में विद्यार्थियों को अगले शिक्षा सत्र से टैब उपलब्‍ध कराया जाएगाा।  शिक्षा मंत्री गुर्जर ने कहा कि कोविड की वजह से टैब देने में देरी हुई है, लेकिन अब टैब देने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हम 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों को टैब देंगे। मई 2022 तक यह टैब दे दिए जाएंगे। इस पर करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पर कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि राज्‍य सरकार आठवीं और नौवीं के बच्चों को टैब क्यों नहीं दे रही है। इसके बाद शिक्षा मंत्री गुर्जर ने कहा कि पहले हमारा विचार यही था कि हम आठवीं से 12वीं तक के बच्चों को टैब देंगे, लेकिन पहले हम 10वीं, 11वीं, 12वीं के बच्चों को टैब देंगे। बाद में आठवीं और नौवीं के बच्चों को टैब देने पर विचार होगा।

Related Articles

Back to top button