ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
हरियाणा

हरियाणा, पंजाब में रिकार्ड तोड़ गर्मी

हरियाणा । बीते तीन दिन से प्रदेश में तापमान में आई गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली थी, हवा का रूख बदलने के कारण भी रात का तापमान जरूर गिरा है। लेकिन अब 28 मार्च से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में फिर से तेजी से तापमान बढ़ने की संभावना बन गई है। अब गर्मी खूब पसीना निकालेगी। वहीं केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में बारिश होगी। चूंकि अब गेहूं की फसल भी पककर तैयार हो रही है, ऐसे में अब तापमान में वृद्धि भी होती है तो उसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।

31 मार्च तक लोगों को प्रचंड गर्मी का अहसास हो सकता है। इस समय मौसम की जो परिस्थितियां बनी हुई है, उसको देखते हुए अप्रैल में गर्मी रिकार्ड तोड़ हो सकती है। मार्च माह में पश्चिमी विक्षोभों का ज्यादा प्रभाव नहीं होने के कारण गर्मी एडवांस में ही दस्तक दे चुकी है। मार्च माह हाल के दिनों के सर्वकालिक निचले स्तर के रूप में समाप्त होगा। अप्रैल माह में पश्चिमी विक्षोभ वैसे तो कम आने की संभावना होती है, लेकिन जो आते हैं उसकी सक्रियता पूरी होती है।

Related Articles

Back to top button