ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
छत्तीसगढ़

भिलाई के कंपनी संचालक से 80 लाख रुपये की ठगी

भिलाई। महाराष्ट्र के एक कंपनी संचालक ने भिलाई के एक कंपनी संचालक को 80 लाख रुपये के स्पंज आयरन का आर्डर दिया। भिलाई की कंपनी ने माल भी भेज दिया।माल पहुंचने के बाद महाराष्ट्र निलांजन कंपनी के संचालन ने पैसे देने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने निलांजन कंपनी के संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव के मुताबिक मामला 25 जुलाई 2015 का है। प्रार्थी नेहरु नगर निवासी नितिन रलहन ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर दस्तावेज, सीएसटी अधिनियम के अंतर्गत जारी सी-फार्म के अवलोकन किया गया था।
जिसमें पाया कि महाराष्ट्र निलांजन कंपनी के संचालक देवेन्द्र कुमार सिंगला एवं अकुंश सिंगला ने 27 ट्रक से इनवाइश के 515.57 मीट्रिक टन स्पंज आयरन कीमती 80 लाख 49 हजार 996 रुपये का माल प्राप्त किया था। सीएसटी अधिनियम के अंतर्गत वाणिज्यीक कर प्रपत्र जारी कराया है। जिससे स्पष्ट होता है कि प्रार्थी से आरोपित ने माल प्राप्त किया था, जिसके कारण महाराष्ट्र सरकार द्वारा सी-फार्म जारी किया गया था।
जिसका डिटेल सी-फार्म में उल्लेखित है। प्रार्थी नितिन द्वारा जारी इनवाइश से मेल खाता है। इसमें आरोपित का टीन नंबर तथा क्रेता विक्रेता होने का स्पष्ट उल्लेख है।
जिसमें 80 लाख 49 हजार 996 रुपये का लेखा जोखा मिला है। आरोपित देवेंद्र कुमार सिंगला द्वारा अकारण सामाग्री की गुणवत्ता, अनुपयुक्तता का बहाना बताकर माल वापस न कर प्रार्थी की उक्त राशि को गबन कर धोखाधड़ी किया गया।

Related Articles

Back to top button