ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
लाइफ स्टाइल

प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान 31 मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग के प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान (आइपीआर) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। संस्थान द्वारा 7 अप्रैल 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.02/2022) के अनुसार एमटीएस के 31 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आइपीआर की आधिकारिक वेबसाइट, ipr.res.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी है।

योग्यता :   आइपीआर एमटीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया  :  आइपीआर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एमटीएस पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित/संख्यात्मक और कंप्यूटर एवं तर्कशक्ति विषयों से होंगे। वहीं, वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा में पत्र लेखन, पत्राचार कौशल और हिंदी/अंग्रेजी अनुवाद से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।

Related Articles

Back to top button