ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

Kotak Mahindra Bank ने बढ़ाई एफडी की ब्याज दरें, जानें अब ग्राहकों को कितना मिलेगा फायदा?

Kotak Mahindra Bank: अगर आपने भी इस बैंक में फिक्सड डिपॉजिट (FD interest rates) करा रखा है या फिर आपका कराने का प्लान है तो आज से आपको ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा

Bank FD Rates: कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपने भी इस बैंक में फिक्सड डिपॉजिट (FD interest rates) करा रखा है या फिर आपका कराने का प्लान है तो आज से आपको ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा. कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी की ब्याज दरों (Fixed Deposite) में इजाफा कर दिया है. बता दें ये इजाफा 2 करोड़  रुपये तक के फिक्सड डिपॉजिट पर किया गया है. बैंक की नई दरें आज से यानी 12 अप्रैल से लागू हो गई हैं.

मिलेगा 25 बेसिस प्वाइंट का एक्सट्रा फायदाकोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा किया है यानी एक चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी की है. आज से आपको अपने फिक्सड डिपॉजिट पर 25 बेसिस प्वाइंट का एक्सट्रा फायदा मिलेगा.

कितने दिन की करा सकते हैं FD?आपको बता दें बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्सड डिपॉजिट की सुविधा दे रहा है. इसमें आपको 2.50 फीसदी से लेकर 5.60 फीसदी तक ब्याज का फायदा मिलेगा. इसके अलावा अगर सीनियर सिटीजन्स की बात करें तो इन लोगों को 3 फीसदी से लेकर 6.10 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा. बैंक सीनियर सिटीजन्स को 50 बेसिस प्वाइंट का एक्सट्रा फायदा दे रहा है.

आइए चेक करें Kotak Mahindra Bank FD Latest Rates-

कितना मिलेगा ब्याज?बैंक ग्राहकों को 7 दिन से 30 दिन की एफडी पर 2.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. इसके अलावा 31 दिन से 90 दिन की एफडी पर 2.75 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. 91 दिन से 120 दिन के फिक्सड डिपॉजिट पर 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 121 दिन से 179 दिन के फिक्सड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा अगर आप 180 दिन से लेकर 363 दिन का फिक्सड डिपॉजिट कराते हैं तो आपको 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

कई बैंक ब्याज दरों में कर चुके हैं बदलावआपको बता दें हाल ही में कई बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है. SBI से लेकर PNB, HDFC Bak और ICICI Bank समेत कई बैंकों ने ब्याज दरों में बदलाव किया है.

Related Articles

Back to top button