ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मनोरंजन

आर माधवन के बेटे वेदांत ने डेनिश ओपन 2022 स्वीमिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

फिल्म अभिनेता आर माधवन के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। आर माधवन के बेटे ने ना सिर्फ अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है। सुपरस्टार के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में स्वीमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इससे पहले वेदांत ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल अपने नाम किया था और अब गोल्ड जीतकर वेदांत ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बेटे की इस कामयाबी पर आर। माधवन खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं और इस जीत की खुशी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने तमाम लोगों की मेहनत और दुआओं का शुक्रियाअदा किया है। माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वेदांत गोल्ड मेडल पहनते दिख रहे हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, Gold आपकी दुआओं और भगवान की कृपा से जीत जारी है। वेदांत ने आज 800 मिटर में गोल्ड जीता है। थैंक्य कोच, स्वीमिंग फेडरेशन और पूरी टीम। वेदांत ने 8:17:28 सेकेंड में ये जीत हासिल की है। वहीं आर माधवन  के पोस्ट पर कमेंट कर तमाम सेलेब्स ने भी वेदांत को जीत की बधाई दी और खुशी ज़ाहिर की है।

Related Articles

Back to top button