ब्रेकिंग
Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Rewari Election Result: रेवाड़ी में खिला भाजपा का कमल, विनीता पीपल ने 21,455 वोटों से दर्ज की ऐतिहास... Haryana News: जींद में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, आज CM सैनी से बैठक के बाद होगा बड़ा फैसला Bhopal News: भोपाल में BJP विधायक [विधायक का नाम] की बढ़ी पावर, संगठन/सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी MP News: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत; मिले अधखाए शव
व्यापार

क्रेडिट कार्ड के नए नियम 1 जुलाई से प्रभावी होंगे

क्रेडिट कार्ड पर लगे ब्याज या किसी अनजान शुल्क के कारण ग्राहकों को नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी।  नए नियम के तहत आरबीआइ से मंजूरी लेकर गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड जारी कर सकेंगी। दरअसल क्रेडिट कार्ड देते समय बैंक बहुत आकर्षक तरीके से उसकी खूबियां बताते हैं। लेकिन, कार्ड से भुगतान पर लगने वाले ब्याज और अन्य शुल्क से ग्राहक अनभिज्ञ रह जाता है।नए नियम के तहत क्रेडिट या डेबिट कार्ड जारी करने से पहले बैंक अपने ग्राहकों को कार्ड पर लगने वाले ब्याज के साथ अन्य सभी प्रकार के शुल्क की जानकारी अनिवार्य रूप से देंगे। यही नहीं, ग्राहकों को ई-मेल या एसएमएस के जरिये क्रेडिट कार्ड के बकाया भुगतान की सूचना दी जाएगी और भुगतान के लिए कम से कम 15 दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद ही उनसे जुर्माना वसूला जा सकेगा।

अगर कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड बंद कराने की सूचना देता है और ग्राहक पर कोई बकाया नहीं है तो बैंक को हर हाल में सात दिनों के भीतर कार्ड को निष्क्रिय करना होगा। ऐसा नहीं करने पर हर दिन 500 रुपये के हिसाब से बैंक ग्राहक को जुर्माना देगा। किसी ग्राहक से बिना पूछे उसके क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कर दिया जाता है या उसकी खरीदारी सीमा बढ़ा दी जाती है तो बैंक पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button