ब्रेकिंग
राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि... शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर
विदेश

प्राचीन पवित्र वृक्ष के तने से चिपक रूसी इंस्‍टाग्राम स्‍टार ने खिंचवाईं नग्न तस्वीर

जकार्ता । रूस की इंस्टाग्राम स्टार अलीना योगी अपने एक न्यूड फोटो सेशन को लेकर मुसीबत में पड़ सकती हैं। दरअसल उनकी एक फोटो के कारण बाली में जेल हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने 700 साल पुराने एक पवित्र पेपरबैक पेड़ के साथ नग्न अवस्था में तस्वीर खिंचाई है। स्थानीय लोग इसे कायू पुतिह कहते हैं। फोटो में वह नग्न अवस्था में विशाल पेड़ के तने से चिपकी हुई हैं। बाली के एक उद्यमी नीलुह जेलांटिक ने तस्वीरें देखने के बाद पुलिस में शिकायत की और मांग की कि पोर्नोग्राफी कानूनों के तहत इस मामले में मुकदमा दर्ज हो। अगर इस कानून के तहत अलीना पर अपराध सिद्ध होते हैं तो उन्हें जेल हो सकती है और करीब 44 लाख रुपए का जुर्माना लग सकता है।
जेलांटिक ने कहा कि इमीग्रेश अधिकारी अलीना को खोज रहे हैं। ये पेड़ इंडोनेशियाई आइलैंड बाली पर तबानन के रीजेंसी में बाबाकन मंदिर में स्थित है। स्थानीय लोग इसे बेहद पवित्र मानते हैं। इस पेड़ की तस्वीरें आने के बाद से ही लोगों में आक्रोश है। हालांकि मामला बढ़ता देख अलीना ने तस्वीर को इंस्टाग्राम से हटा दिया और 4 मई को एक माफीनामा पोस्ट किया है। वीडियो में अलीना पूरे कपड़े के साथ पेड़ की पूजा करती दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं बाली के सभी लोगों से अपनी हरकत के लिए माफी मांगती हूं। मैं बेहद शर्मिंदा हूं और मेरा मकसद किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था। मुझे इस जगह की जानकारी नहीं थी। मैं पेड़ की पूजा करने के बाद सीधे पुलिस स्टेशन गई और इस मामले पर अपना बयान देते हुए माफी मांगी।

Related Articles

Back to top button