ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

कभी घूंघट कर लगाए ठुमके, कभी हवा में लहराया दुपट्टा..हरियाणवी डांस से बिहार में लगा दी आग!

Sapna Choudhary Haryanvi Song: सपना चौधरी का हाल ही में बिहार में स्टेज शो हुआ जिसके चर्चे खूब हो रहे हैं अब सपना ने इसी शो की एक खास वीडियो शेयर कर अपने शानदार डांस की झलक दिखाई है.

Sapna Choudhary Stage Show: सपना चौधरी आज भी स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं और खुलकर इन्जॉय भी करती हैं. इस बार ये हरियाणवी डांसर पहुंच गईं बिहार और लगाए ऐसे ठुमके कि देखने वाले बस एक टक इस हसीना को देखते ही रह गए. कभी दुपट्टा लहराकर तो कभी घूंघट कर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने हजारों दिल लूट लिए.

बिहार में सपना ने डांस से लगाई आग

हाल ही में सपना चौधरी बिहार के सासाराम में परफॉर्म करने पहुंची थीं. जिसकी एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस वीडियो में सपना नीले रंग के सूट पर सफेद दुपट्टा लिए नजर आ रही हैं. यानि सपना पूरे देसी अंदाज में पहुंचीं और छा गईं. बिहार पहुंचीं सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर ऐसे ठुमके लगाए कि देखते ही देखते उन पर नोटो की बारिश होने लगी. गाने के बीच में स्टेज के बगल में खड़ा एक शख्स सपना पर नोटों की बारिश करने लगा. हालांकि इससे सपना थोड़ी असहज जरूर हुईं लेकिन उन्होंने डांस करना जारी रखा और अपने डांस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया.

सपना के कार्यक्रम में चली बंदूक

वहीं ये समारोह इस वजह से भी सुर्खियों में आ गया कि इस कार्यक्रम में जहां सपना स्टेज पर डांस कर रही थीं तो वहीं कुछ लोग खुशी से बंदूक भी चला रहे थे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आने के बाद इस पर बवाल भी देखने को मिला था. खैर जो भी हो लेकिन सपना के फैंस सपना के डांस को इन्जॉय कर रहे हैं और इस नई वीडियो पर खुलकर प्यार भी लुटा रह हैं.

जल्द रिलीज होगा नया गाना

सपना चौधरी का जो भी गाना आता है वो जबरदस्त हिट रहता है और अब वो नए गाने से फिर कमाल करने जा रही हैं. Dil Batte Jaan टाइटल से ये गाना रिलीज होने जा रहा है.

सपना के हर गाने की तरह इस गाने का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button