ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

MP नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर: वार्डो के परिसीमन करने आदेश जारी, इन जिलों का नाम है शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मप्र नगरीय विकास एंव आवास विभाग ने नगरीय निकायों के वार्डो के परिसीमन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

जारी आदेश के अनुसार बालाघाट, सागर, खंडवा, अनूपपुर, सिंगरौली, रायसेन में वार्डों का परिसीमन होगा. 20 मई को वार्डों के परिसीमन संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन होगा. 6 जून को वार्ड विभाजन का अंतिम प्रकाशन होगा. 10 जून को वार्डों का आरक्षण होगा. 29 जून को वार्ड आरक्षण का अंतिम प्रकाशन होगा. 16 में से 5 नगरी निकाय का पिछली बार वार्ड परिसीमन नहीं हो पाया था.

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गईं है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन और पंचायतों के वार्डों का परिसीमन भी हो चुका है. अब सिर्फ चुनाव की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. परिसीमन के बाद जिले में 7 ग्राम पंचायतों की बढ़ोतरी हुई है. पहले 421 कुल पंचायतें थी, जो अब बढ़कर 428 हो गईं है. इसके साथ ही दो पंचायतें विघटित कर दी गई है. वार्डों में भी 27 की कमी आई है.

Related Articles

Back to top button