ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
विदेश

अमेरिकी सीनेटर ने कहा- भारत US का सबसे महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार

वाशिंगटनः अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने कहा कि भारत अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण मित्रों और साझेदारों में से एक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ह्यूस्टन में 50,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने के बाद रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निन ने सोमवार को कहा, ‘‘भारत सबसे महत्वपूर्ण मित्रों और साझेदारों में शामिल है।” ‘

सीनेट इंडिया कॉकस’ के सह अध्यक्ष एवं संस्थापक कॉर्निन ने कहा कि दोनों देशों के स्वतंत्रता, लोकतंत्र और मुक्त व्यापार जैसे साझे मूल्य हैं और वे इस संबंध को और गहरा करने के नए अवसर हमेशा तलाशते रहेंगे। कॉर्निन अमेरिकी कांग्रेस के भीतर और बाहर भारत के मजबूत समर्थक हैं। वहीं मोदी ने कॉर्निन को एक ट्वीट में कहा, ‘‘आपके रूप में भारत को एक मूल्यवान मित्र मिला है।” कांग्रेस के सदस्य पीट ओल्सन ने भी कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के मजबूत जुड़ाव को ‘हाउडी मोदी’ ने और गहरा किया है।”

मोदी ने ओल्सन को इसका उत्तर देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रों को नजदीक लाने में आपके जैसे लोग अहम भूमिका निभाते हैं। ‘हाउडी मोदी’ में शिरकत करने के लिए शुक्रिया। आप भारतीय परिधान में शानदार लग रहे थे।” ह्यूस्टन में रविवार को आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अमेरिकी सांसदों ने भाग लिया था। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के ट्वीट पर नजर रखने वाले लेगीस्टॉर्म के अनुसार कांग्रेस में इस सप्ताह के शीर्ष हैशटैग में #हाउडीमोदी छठे नंबर पर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button