ब्रेकिंग
Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब... Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB...
देश

अशोक तंवर का हुड्डा पर हमला, बोले- कांग्रेस का नाश करने वालों का करेंगे सत्यानाश

रोहतक। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को नाश करने वालों का सत्‍यानाश करेंगे। राज्‍य में पुत्र मोह में पार्टी का सत्‍यानाश हुआ है। उन्‍होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर एक बार फिर जमकर निशाने साधे।

खुद पर तीन साल पहले हुए हमले को लेकर रोहतक में केक काटकर मनाया जुल्म दिवस

तंवर ने यहां कहा कि सुदर्शन चक्र लेकर हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और कांग्रेस का नाश करने वालों का सत्यानाश करेंगे। तंवर ने मैना पर्यटन केंद्र में तीन साल पहले खुद पर दिल्ली में हुए हमले को लेकर केक काटकर जुल्म दिवस मनाया। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी किसी भी पार्टी में जाने का मन नहीं है।

तंवर ने कहा कि हरियाणा में पुत्र मोह में पार्टी का सत्यानाश हुआ है। उन्होंने पार्टी के लिए दिन रात एक होकर काम किया था, लेकिन उनका पांच साल का संघर्ष नहीं दिखा, बल्कि 14 दिन की चौधर देखी गई है। उन्होंने कहा कि वह गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा जाकर देखेंगे की जनाब का हाल कैसा है और किलोई में कांग्रेस का नाश करने वालों के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद पर भी हमला बोला और कहा कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर प्रदेश में पार्टी को खत्म कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे चाहे वह किसी भी पार्टी से हो। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब वे लोग भी नहीं सो पाएंगे जिन्होंने गलत किया और करवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button