ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

राहुल के टूर पर कांग्रेस की सफाई- पर्सनल को पब्लिक लाइफ से ना मिलाएं

नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जाने संबंधी खबरों की पृष्ठभूमि में पार्टी ने सोमवार को कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत जीवन में अंतर करने की परंपरा रही है और ऐसे में सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके गांधी के विदेश जाने संबंधी खबरों को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की है।

एसपीजी से जुड़े नियमों में बदलाव संबंधी खबरों को लेकर झा ने कहा कि इस बारे में सरकार की तरफ से लिखित जानकारी मिलने के बाद ही कांग्रेस आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी करेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं में सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में हमेशा अंतर रखा गया है। व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान हमेशा होता रहा है। ये बात उन सभी के लिए लिए है जिन्होंने सूत्रों का हवाला देकर विवाद पैदा करने की कोशिश है।”

झा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की इस परंपरा का उन व्यक्तियों और संस्थाओं को भी सम्मान करना चाहिए, जो अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके नेताओं की यात्राओं को सार्वजनिक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा पर टिप्पणी करने वालों पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ प्रगतिशील लोकतंत्र और उदार लोकतंत्र रातोंरात नहीं बनता। हम और आप ऊपर वाले की कठपुतली हो सकते हैं, लेकिन नीचे वाले की बन जाएं तो भगवान ही मालिक है।”

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को ट्वीट करके कहा, ‘‘किसी इंसान के व्यक्तिगत जीवन को उसके सार्वजनिक जीवन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। हमें हर किसी की निजता और आजादी की भावना का सम्मान करना चाहिए। आखिरकार यही तो एक प्रगतिशील और उदार लोकतंत्र की पहचान है।”
PunjabKesari
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार एसपीजी से जुड़े नियमों में बदलाव कर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की जासूसी की कोशिश कर रही है तो झा ने कहा, ‘‘ यह संवेदनशील मुद्दा है। हम किसी एक अखबार में छपी खबर पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे। हमारे नेताओं तक कोई लिखित जानकारी आएगी, तब कोई प्रतिक्रिया दी जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button