ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
देश

अगली बैठक में भी मौद्रिक नीति समिति रेपो रेट में और कटौती पर कर सकती है विचार: RBI

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) रेपो रेट में और कटौती पर विचार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के इस चरण में यह नहीं कहा जा सकता कि रेपो रेट की न्यूनतम सीमा क्या हो जहां से इसे और नहीं घटाया जा सकता है। अगली बैठक में एमपीसी ही यह तय करेगी कि रेपो रेट घटाया जाना चाहिए या नहीं। लेकिन इतना तय है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आरबीआइ रेपो रेट में कटौती की अपनी सोच पर आगे बढ़ता रहेगा।

दास से पूछा गया था कि आरबीआइ रेपो रेट को पांच या 4.75 परसेंट तक लाया जा सकता है या नहीं, जो इसका सर्वकालिक निचला स्तर है। उनसे सवाल किया गया था कि क्या मौजूदा वक्त में आरबीआइ रेपो रेट को उससे भी नीचे ला सकता है। इसके जवाब में दास ने कहा कि नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) का निचला स्तर क्या हो, अभी हमने यह तय नहीं किया है। हम सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि जब तक जीडीपी विकास दर की हालत वर्तमान जैसी रहती है और इसे गति देने की जरूरत दिखती है, तब तक हम रेपो रेट में कटौती का रास्ता खुला रखेंगे। इसलिए आप यह अनुमान नहीं लगा सकते कि रेपो रेट में कटौती की सीमा क्या होगी।

गौरतलब है कि आरबीआइ ने पिछले हफ्ते रेपो रेट में 25 आधार अंकों की और कटौती की थी। उसके बाद मौजूदा रेपो रेट 5.15 परसेंट रह गया है, जो मार्च, 2010 के बाद रेपो रेट का निचला स्तर है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर में एमपीसी की इस वर्ष की आखिरी बैठक में रेपो रेट में और कटौती की गुंजाइश बन रही है और वह घटकर पांच फीसद के नीचे रह सकता है।

एनबीएफसी को मौद्रिक मदद पर विचार नहीं

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन ने कहा है कि बैंक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को किसी भी वित्तीय मदद के बारे में विचार नहीं कर रहा है। उनके मुताबिक रिजर्व बैंक का मत है कि बाजार में तरलता या नकदी की कोई कमी नहीं है। एमपीसी मीटिंग के बाद विश्लेषकों के साथ बैठक में विश्वनाथन का कहना था कि यह देखना कर्जदाताओं का काम है कि किसी ग्राहक को वह कर्ज देने का फैसला करते हैं और किसे नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button