ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

शाम 7 बजे पीएम मोदी लेंगे शपथ, अभी से पहुंचने लगे मेहमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह राजघाट और अटल समाधि स्थल पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं मोदी वॉर मेमोरियल भी पहुंचे और यहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, तीनों सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे। पीएम मोदी शाम 7 बजे दूसरी बार पीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
शपथग्रहण समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों तथा अनेक विदेशी मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया है। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के शिकार बने लोगों के परिजनों को भी शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कल शपथ लेने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की समाधि पर भी श्रद्धांजलि देंगे। वह इंडिया गेट के समीप युद्ध स्मारक जाकर शहीद सैनिकों को भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
मोदी ने बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती एवं समीपवर्ती देशों के अंतरराष्ट्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग संगठन बिम्सटेक के सदस्य देशों बंगलादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड के अलावा किर्गीज गणराज्य और मॉरीशस के नेताओं को समारोह में आमंत्रित किया है। बंगलादेश के राष्ट्रपति हमीद शाम साढ़े सात बजे विशेष विमान से नयी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग, म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिन्त, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और थाईलैंड के विशेष राजदूत ग्रिसाडा बूनराच कल दोपहर तक पहुंच जाएंगे। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वर्तमान अध्यक्ष किर्गीज गणराज्य के राष्ट्रपति सूरोन जीनबेकोव भी आ रहे हैं।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद, कई अन्य दलों के प्रमुख नेता शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले आने की सहमति जतायी थी लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button