ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था शूटर… कमरे में घुसे बदमाश और गोलियों से भूना डाला संविधान देश की एकता का आधार, भारत संकटों में भी एकजुट रहा… प्रयागराज में बोले CJI बीआर गवई भारत-पाकिस्तान के बीच पुल की जगह कुश्ती का अखाड़ा बना कश्मीर : मुफ्ती ‘छावा’ के बाद ‘देवी अहिल्याबाई’ मूवी से दिखेगा मराठों का शौर्य… CM फडणवीस का बड़ा ऐलान AAP के लोग कर रहे बीजेपी के काम की तारीफ… केजरीवाल पर मंत्री सिरसा का हमला जहां 3 मंत्री कर रहे थे कार्यक्रम, उसी होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी… जांच में छूटे पसीने इट्स हैपन ओनली इन बिहार! आधी रात को बीच सड़क पर IPS अधिकारी को भूले ड्राइवर और बॉडीगार्ड… जानें क्या... सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर बनाया था विवादित वीडियो हेट स्पीच मामले में मिली सजा, अब क्या अब्बास अंसारी की जाएगी विधायकी भी? क्या है कानून क्या कोरोना फिर बनेगा बड़ा खतरा? भारत में एक्टिव मामले 3300 के पार, 8 राज्यों में 100 से अधिक केस
देश

मोदी मंत्रिमंडल से बड़े चेहरे हुए बाहर, सुषमा स्वराज समेत इन 10 मंत्रियों का कटा पत्ता

नई दिल्ली : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गुरुवार को 24 कैबिनेट मंत्रियों समेत 57 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की जिसमें निवर्तमान 10 कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिली है जबकि दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट में शामिल किया गया है।
जिन कैबिनेट मंत्रियों को इस बार सरकार में जगह नहीं मिली है उनमें निवर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री अनंत गीते, इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह शामिल हैं।
जेटली ने स्वास्थ्य कारणों से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने का स्वयं अनुरोध किया था। पिछली सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इस बार कैबिनेट में जगह दी गई है। गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख लाल मांडविया को भी पदोन्नत कर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है
निवर्तमान राज्य मंत्रियों में महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और के.जे. एल्फोंस (चारों स्वतंत्र प्रभार) को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।
अन्य निवर्तमान राज्य मंत्रियों में विजय गोयल, राधाकृष्णन पी., एस.एस. अहलूवालिया, रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी, विष्णु देव साई, राम कृपाल यादव, हंसराज गंगाराम अहीर, हरीभाई चौधरी, राजेन गोहेन, जसवंत सिंह भाभोर, शिव प्रताप शुक्ला, सुदर्शन भगत, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, जयंत सिन्हा, विजय सांपला, अजय टाम्टा, कृष्णा राज, अनुप्रिया पटेल, सी.आर. चौधरी, पी.पी. चौधरी, सुभाष भामरे और डॉ. सत्यापाल सिंह भी वापसी नहीं कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button