ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

CM विजयन बोले, केरल सरकार 10 से 50 साल की महिलाओं के मंदिर प्रवेश की समर्थक

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को विधानसभा को सूचित किया कि राज्य सरकार सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में मासिक धर्म की आयु वाली महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को रोकने के लिए कोई कानून नहीं लाएगी और वह 10 से 50 साल की आयु की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करेगी। इस संबंध में एक समीक्षा याचिका पर सुनवाई करने के बाद फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और वह उसी आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

विजयन ने शून्य काल में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी। विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला ने सरकार से आग्रह किया था कि वह इस मसले को समवर्ती सूची में शामिल करे और संबंधित अधिकारियों को सबरीमाला मसले पर कोई भी फैसला लेते हुए श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button