ब्रेकिंग
MP Police Suicide Case: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा तनाव; 12 दिनों में 5 जवानों ने की आ... MP Crime News: पति की दरिंदगी की हदें पार; गले में जंजीर डाल खंभे से बांधा, गर्म सरिए से दागा UP Assembly Election 2027: BJP की सहयोगी SBSP ने 32 सीटों पर ठोका दावा; आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी क... Kanpur Dehat Crime: अवैध संबंधों का राज खुला तो देवर-भाभी ने कर दी युवती की हत्या; नदी में फेंका शव Manipur News: उपद्रवियों को डीजीपी की कड़ी चेतावनी; 'सुरक्षा बलों पर गोली चलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे',... Junaid Khan Simplicity: सुपरस्टार के बेटे होकर भी जुनैद खान की सादगी ने जीता दिल; सिक्योरिटी ने किया... IND-W vs PAK-W T20 World Cup: भारत-पाक महामुकाबले में स्मृति मंधाना का जलवा; तोड़ सकती हैं मिताली राज... Digital Censorship in Russia: रूस में इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां; दो-दो फोन रखने को मजबूर हुए रूसी ना... Bank Holidays June 2026: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक करें लिस्ट, 15 से 21 जून के बीच इन राज्यों... Google New Project: अब पुराने स्मार्टफोन बनेंगे सुपर कंप्यूटर! डेटा सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने क...
उत्तरप्रदेश

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की दी सूचना, डायल 112 पर फोन आते में एक्टिव हुई पुलिस, आरोपी कुर्बान अली गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) को बम से उड़ाने की सूचना पर रविवार की सुबह हड़कंप मच गया। बम स्क्वॉयड दस्ते के साथ पहुंचे जिलाधिकारी व एसएसपी ने जांच कराई तो सब सामान्य मिला। वहीं, गोरखनाथ थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सूचना देने वाले बिहार निवासी युवक कुर्बान अली को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले का निवासी कुर्बान अली गोरखनाथ क्षेत्र स्थित बेकरी की दुकान पर काम करता है। रविवारकी सुबह उसने डायल 112 पर फोन कर बताया कि काले रंग का पड़ा पहनेचार युवक बम लेकर गोरखनाथ मंदिर में घुस गए हैं और धमाका करने वाले हैं।

इस सूचना पर गोरखनाथ थाना पुलिस के साथ ही जिले के अधिकारी एक्टिव हो गए। करीब एक घंटे तक चली छानबीन में सब कुछ सामान्य मिला। वहीं, पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर कुर्बान अली ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। लेकिन सर्विलांस की मदद से देर शाम गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपित के बारे में अभी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर में बम होने की सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button