ब्रेकिंग
हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें। प्रदूषण से खुद को बचाएं! हवा का जहर न बिगाड़े आपका हाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 जरूरी आदतें गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज! तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 40 मार्गों की मरम्मत से सुधरेगी ट्रै... छठ 2025: इन जिलों में बारिश बिगाड़ सकती है पूजा का रंग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा ... जादू-टोना के शक में हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से ... झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात! रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, 4 दरिंदे गिरफ... यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज- 'मां यमुना बहुत नाराज हैं
देश

 चुनावी राज्यों में केंद्रीय गृहमंत्री शाह के ताबड़तोड़ दौरे, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में जनसभा 

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। चुनावी राज्यों में भाजपा के संगठन को एकजुट रखना और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। इसी कारण शाह लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को शाह चुनावी राज्य कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। कर्नाटक में वह कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले है। इसके बाद वह 24 फरवरी को मध्यप्रदेश पहुंचने वाले हैं। मध्यप्रदेश में भी शाह के कई कार्यक्रम है। मध्य प्रदेश का दौरा खत्म करने के बाद शाह सीधे बिहार पहुंचने वाले हैं। बिहार के बाल्मीकि नगर और पटना में भी शाह के कई कार्यक्रम हैं। इसके अलावा इन राज्यों में भाजपा संगठन के नेताओं से भी शाह बैठक करने वाले हैं। शाह पार्टी नेताओं के साथ बैठक के दौरान आगामी रणनीति पर भी चर्चा करने वाले हैं।

शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान 23 फरवरी को बेल्लारी और संदूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। शाह इन रैलियों के जरिए आगामी चुनाव को लेकर पार्टी का एजेंडा लोगों के समक्ष रखने की कोशिश करने वाले हैं। शाह की इस रैली में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। बता दें कर्नाटक में अप्रैल-मई में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक का दौरा खत्म कर 24 फरवरी को शाह सीधे मैहर पहुंचकर सीधे शारदा माता का दर्शन भी करने वाले हैं। मैहर के बाद शाह सतना पहुंचकर कोल जाति महाकुंभ और माता शबरी जयंती कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इन कार्यक्रमों में एक लाख से ज्यादा जनजातीय समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं। इन तमाम कार्यक्रमों को खत्म करने के बाद संगठन के नेताओं से शाह की चर्चा होगी। मध्य प्रदेश में भी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।
मध्य प्रदेश के बाद सीधे शाह बिहार पहुंचकर 25 फरवरी को बाल्मीकि नगर के लौरिया में एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद वे नंदनगढ़ जाएंगे जहां बौद्ध स्पूत का दर्शन करने वाले हैं। दोपहर बाद शाम में केंद्रीय गृहमंत्री शाह का पटना में कार्यक्रम है। वह स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती के मौके पर आयोजित किसान मजदूर समारोह में शामिल होकर संबोधित करने वाले हैं। देर रात शाह भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी दिनों के लिए रणनीति तय करने वाले हैं। माना जा रहा है कि शाह अपने दौरे के दौरान उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने हाल में ही जदयू से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली है।

Related Articles

Back to top button