ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
छत्तीसगढ़

CRPF कैंप में 84 वें राइजिंग-डे के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल..

जगदलपुर | शनिवार को नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनपुर सीआरपीएफ कैंप में 84 वें राइजिंग-डे के मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहुंचकर CRPF के शहीद जवानों को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पहली बार नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF डे मनाया जा रहा है। राष्ट्र महिला सीआरपीएफ कर्मियों को सलाम करता है। सीआरपीएफ का योगदान महत्वपूर्ण है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। हिंसा की घटनाओं में कमी आई है।देश के गृहमंत्री अमित शाह CRPF दिवस के मौके पर शुक्रवार की शाम को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में पहुंचे थे।

जहां भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के बाद हेलीकाफ्टर से करनपुर पहुंचे।इस दौरान अमित शाहर ने जवानों द्वारा प्रदर्शित किया गया स्टंट शो भी देखा। इसके साथ ही अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली।शनिवार की सुबह गृहमंत्री ने CRPF के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। CRPF का 84 वां स्थापना दिवस है। गृह मंत्री ने वहां मौजूद जवानों को भी संबोधित किया और कहा कि देश में CRPF के जवान हर मौके पर आगे बढ़कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि कई वीर सपूत देश की रक्षा में शहीद हो गए हैं, उनका पूरा देश ऋणी है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके में अबतक CRPF दिवस कभी नहीं आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इस बार आयोजन किया गया है। इससे यहां के लोगों को भी भरोसा होगा कि सुरक्षाबल अपना काम कर रही है और हर समय उनकी रक्षा में तैनात है। अमित शाह ने कहा कि CRPF की महिला सुरक्षाकर्मियों का भी देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा।गृहमंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अब हालत बदल रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है। इससे सामान्य लोगों का जनजीवन बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि अब नक्सली भी आत्मसमर्पण कर रहे हैं और सुरक्षाबलों के जवान भी सुरक्षित हैं। गृहमंत्री ने कहा CRPF ने देश में हुए अब तक के चुनावों में सर्वाधिक सहयोग किया है। देश की रक्षा और चुनाव में सुरक्षा के योगदान के लिए देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button