ब्रेकिंग
व्हाट्सएप का नया सुरक्षा कवच: अब एक अकाउंट में जोड़ सकेंगे कई Passkey, अनजान कॉल्स और हैकिंग से मिले... रक्षाबंधन 2026 पर करें अन्न, गुड़ और वस्त्र का दान; भाई के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और आरोग्य रात में मोबाइल स्क्रीन से मेलाटोनिन पर बुरा असर: डॉक्टर से समझें सोने से पहले स्क्रीन टाइम घटाने का ... जालंधर लेक्चरर नेहा मर्डर केस: पति उमंग और गर्लफ्रेंड की 206 पन्नों की WhatsApp चैट लीक, खुला शादी औ... नेपाल में तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़: 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका, 105 भारतीय लापता; 12 हेल... आंध्र प्रदेश में दामाद ने प्रेमिका संग मिलकर की सास की हत्या: गहनों के लिए तकिए से दबाया मुंह, जेवर ... IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार धनबाद कोलियरी रिश्वतकांड: 1993 के ₹300 घूस मामले में हाईकोर्ट ने माना मानवीय आधार, जेल में बिताई अवध... MPSC पेपर लीक में फिल्मी ट्विस्ट: गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैं...
देश

नित्यानंद आश्रम मामले में डीपीएस की संदिग्ध भूमिका सामने आई

अहमदाबाद। नित्यानंद आश्रम से दो युवतियों के गुम होने के मामले की जांच में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रशासन की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राजस्व मंत्री व जिले के कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर डीपीएस चलाया जा रहा है।

राजस्व मंत्री कौशिक पटेल ने बताया कि डीपीएस स्कूल की जमीन व सीबीएसई मान्यता की गहराई से जांच कर सरकार अंतिम फैसला करेगी। सीबीएसई को दिए गए दस्तावेजों के फर्जी होने की बात भी सामने आ रही है। स्कूल प्रशासन स्वीकार कर रहा है कि राज्य सरकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना उन्होंने सीबीएसई से मान्यता हासिल की है। आश्रम को जमीन देने को लेकर भी गुजरात सरकार डीपीएस के खिलाफ सख्त है।

आश्रम से गुम दो युवतियों को लेकर दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में हाई कोर्ट ने पुलिस को विदेश जाकर जांच और दोनों युवतियों को पेश करने को कहा है। गौरतलब है कि आश्रम में रहने वाले बच्चों को प्रताडि़त करने व श्रम कराने के मामले की जांच गुजरात बाल आयोग कर चुका है। आयोग की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई जिसके चलते आश्रम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button