ब्रेकिंग
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, रेड कारपेट पर दिखा रॉयल अंदाज पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में 3 ठेकेदार गिरफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने द... न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज डेवन कॉनवे चोट के चलते भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आया भारी भूचाल, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बिकवाली के तूफान से ... एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला
विदेश

जर्मन: एंजेला मर्केल सरकार का भविष्य अधर में लटका

बर्लिनः जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की सरकार का भविष्य शनिवार को अधर में लटका है। सरकार की गठबंधन सहयोगी सोशल डेमोक्रेट्स अपने नेता पद के चुनाव के नतीजों की घोषणा करने के लिए तैयार है। एंजेला मर्केल सरकार चाहती है कि वित्त मंत्री ओलफ स्कोल्स और उप नेता के पद पर लड़ रही क्लारा गेविट्स चुनाव जीतें।

ये दोनों मर्केल की दक्षिण की ओर झुकाव रखने वाली क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स के साथ वाम की ओर झुकाव रखने वाली एसपीडी के 2021 तक गठबंधन का हिस्सा बने रहने के पक्ष में हैं। साल 2017 में अनिर्णायक संसदीय चुनावों के बाद पिछले साल यह गठबंधन हुआ था। स्कोल्स और गेविट्स को चुनौती देने वाले सास्किया इस्केन और नोर्बर्ट वाल्टर-बोरजान्स हैं जो गठबंधन के खिलाफ रहे हैं।

चुनाव के नतीजों की घोषणा अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम पांच बजे की जाएगी। पार्टी के 4,26,630 सदस्य मतदान में भाग ले रहे हैं। नेतृत्व पद का यह चुनाव एसपीडी की पूर्व नेता एंड्रिया नैहल्स के पद छोड़ने के बाद हो रहा है जिन्होंने यूरोपीय संसद चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button