ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

जब विधानसभा में फडणवीस से गले मिले उद्धव ठाकरे, देख हैरान हुए सांसद

महाराष्ट्र में लंबे समय से चल रही खींचतान आखिरकार शनिवार को खत्म हो गई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। इसी बीच विधानसभा में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जहां एक तरफ भाजपा के सभी विधायक सदन से वाकआउट कर गए तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गले मिलते भी दिखाई दिए।

दरअसल सदन में पहुंचते ही उद्धव ठाकरे, फडणवीस की सीट के पास पहुंचे और उन्हे गले मिले। इसके बाद वह अपने सीट पर गए। इन दोनों को गले मिलते देख हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह गले मिलते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में राकांपा नेता दिलीप वालसे पाटिल की नियुक्ति पर शनिवार को आपत्ति जताई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत नियमों के अनुसार नहीं हुई।विधानसभा सत्र का आयोजन संवैधानिक नियमों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी संवैधानिक नियमों के मुताबिक नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button