ब्रेकिंग
Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक...
देश

ओडिशा: खेलते हुए आग की चपेट में आई तीन नाबालिग लड़कियां, मौत

ओडिशा। ओडिशा में शनिवार तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। राज्य का कालाहांड़ी जिले के बिजमारा गांव में आग लगने के कारण इन तीनों की मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी ये तीनों उस जगह पर खेल रही थी। मृतक नाबालिगों की पहचान जुड़वां डेज़ी और रोज़ी के रूप में की गई है, और तीसरी लड़की का नाम राचाना राउत है। इन तीनों की उम्र चार से पांच साल के बीच है।

घटना के तुरंत बाद ले जाया गया अस्पताल

घटनाओं के तुरंत बाद, उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा कोकसारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। हालांकि, वे लगभग 80 से 90 प्रतिशत जल चुकी थी, हालांकी, तब तक उनकी सांसे चल रही थीं। तब उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें भवानीपटना जिला मुख्यालय अस्पताल में भेजा गया था। इनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दो अन्य ने भवानीपटना अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अस्पताल लाने से पहले ही एक ने तोड़ा दम

मामले की जानकारी देते हुए भवानीपटना अस्पताल के डॉ नारायण डे ने कहा कि अस्पताल लाई गई बच्चियों में से एक की मौत हो गई थी। बाकी की दो लड़कियां 80 से 90 फीसदी तक जली हुई थी। अस्पताल में भर्ती होने के आधे घंटे बाद ही दोनों का निधन हो गया।

मोबाइल फटने से युवक की मौत 

ओडिशा में हाल ही में फोन चार्ज करते वक्त मोबाइल फोन फटने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना जगतसिंहपुर जिले के पारादीप की अठरबांकी इलाके की है। जानकारी के अनुसार, कुना पिछले दो महीनों से जगन्नाथ ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में एक मंदिर के निर्माण में श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था। वह अपना फोन चार्जिंग पर लगाकर सो गया और किस वकत फोन फट गया उसे पता ही नहीं चला और सोते वक्त ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button