ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
खेल

मनीष पांडे ने खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी करने से पहले खेली तूफानी पारी, टीम को दिलाई ट्रॉफी

नई दिल्लीManish Pandey Marriage SMAT 2019 final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में अपनी कर्नाटक टीम के लिए तूफानी पारी खेलने वाले मनीष पांडे आज खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ ही घंटे पहले यानी रविवार की रात सूरत में कर्नाटक को बतौर कप्तान ट्रॉफी जिताने वाले मनीष पांडे सोमवार की शाम को मुंबई में एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के साथ शादी करने वाले हैं।

सूरत के लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु की टीम को एक रन से मात दी, जिसमें मनीष पांडे ने 45 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन की पारी खेली। इसी पारी के दम पर कर्नाटक की टीम ने एक सम्मानजनक स्कोर हासिल किया और आखिरी गेंद पर तमिलनाडु को तीन रन लेने से रोक दिया और टीम एक रन से विजेता बन गई।

मैच के बाद मनीष पांडे ने खुद बताई शादी की बात

खिताबी मैच के बाद ट्रॉफी लेने से पहले मनीष पांडे ने खुद इस बात का ऐलान किया था कि कल (आज) उनकी शादी है। मैच प्रजेंटर ने पूछा था कि क्या वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बारे में सोच रहे हैं तो उन्होंने कल मेरे लिए सबसे बड़ा मैच है, क्योंकि कल मेरी शादी मुंबई में होगी। बता दें कि इस बात का ऐलान पहले ही हो चुका था कि मनीष पांडे और साउथ की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

फाइनल मुकाबले में शानदार पारी और टीम को बतौर कप्तान खिताब जिताने के बाद मनीष पांडे और उनकी होने वाली पत्नी काफी खुशहोंगी, क्योंकि ये उनके लिए शादी का तोहफा था, जिसमें उन्होंने काफी मेहनत की। मनीष पांडे के परिजनों ने कुछ दिन पहले बताया था कि मनीष पांडे की शादी उत्तराखंड के रीति-रिवाज से होगी, क्योंकि वे मूल रूप से उत्तराखंड के ही निवासी हैं, जो फिलहाल कर्नाटक टीम की ओर से खेल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button