ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
उत्तरप्रदेश

भगवा टीका और भगवा कपड़े में हिस्ट्रीशीटर सरेआम शख्स को दे रहा धमकी, सोशल मीडिया पर Video Viral

गाजीपुर:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले में आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है। जिसमें दबंग किस्म का एक व्यक्ति भगवा रंग की टी शर्ट, भगवा जैकेट (Saffron jacket) और जींस पहनकर, माथे पर भगवा टीका लगाए और हाथ में पिस्टल (Pistol) लेकर किसी को हड़काते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। वह दूसरे व्यक्ति को कह रहा है कि जब तुमको बुलाया गया था तो गाड़ी पर बैठ कर क्यों नहीं आए। लगभग 1 मिनट 1 सेकेंड के इस वायरल वीडियो (Viral Video) का संज्ञान गाजीपुर (Ghazipur) की पुलिस (Police) ने ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने वायरल वीडियो के संदर्भ में बताया है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस अभियुक्त के खिलाफ कासिमाबाद थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। एसपी ने कहा है कि इस वीडियो की और पड़ताल की जा रही है। यह हत्या के एक केस में जेल में बन्द था और 5 महीने पहले ही जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया है। इसके जमानत कैंसिलेशन की भी कार्रवाई भी प्रचलित है।

सूत्रों की मानें तो ये वायरल वीडियो दबंग सोनू सिंह का है, जो जहूराबाद विधानसभा के थाना कासिमाबाद के डाही गांव का है और कासिमाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। डाही गांव में दो पक्षों के किसी विवाद में एक पंचायत बैठी थी। जिसमें हत्या आरोपी दबंग सोनू सिंह भी एक पक्ष की तरफ से आया हुआ था और जब वो स्थानीय एक पक्ष के किसी व्यक्ति को हड़का रहा था।

इस दौरान उसने भगवा टीका और कपड़ा पहनकर हाथ में एक अवैध पिस्टल भी लिया हुआ था, जिससे वह सामने बैठे व्यक्ति की ओर दिखाकर हड़का रहा था। 4-5 दिन पहले की इस घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और ये वायरल हो गया है। अब पुलिस उक्त हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह की गिरफ्तारी और हथियार की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है। फिलहाल योगिराज में भगवाधारी दबंग सोनू सिंह फरार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button