ब्रेकिंग
Punjab Politics News: पंजाब की सभी 117 विधानसभाओं से गुजरी बीजेपी की यात्रा; 30 सितंबर को जालंधर में... Jalandhar Crime Suspicion: जालंधर में 3 साल की बच्ची के साथ घूमते नशेड़ी को लोगों ने पकड़ा; जानें क्... Jalandhar Gold Price News: जालंधर में आज सस्ता हुआ सोना और चांदी; जानें 24K, 22K गोल्ड और चांदी का न... Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स...
देश

गोद ली 24 बेटियों के साथ हैदराबाद की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरा पिता

रोहतक(दीपक)- हैदराबाद में वेटनरी महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार के उपरांत हत्या के बाद से देशभर में गम का माहौल फैला हुआ है। दिल को दहला देने वाली इस घटना के बाद लोग अपना खुलकर विरोध जाहिर कर रहे हैं और आरोपी व्यक्तियों के प्रति कड़ी से कड़ी सजा देनें की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हरियाणा  के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल नांदल ने भी अपनी 21 छात्राओं के साथ मिलकर रोहतक में कैंडल लाइट विरोध मार्च निकाला।

हाथ में मोमबत्ती लिए भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे अजित नांदल अभी तक 24 बेटियों को गोद ले चुके। इन 24 बेटियों के साथ मिलकर आज उन्होंने रोहतक की सड़को पर कैंडल मार्च कर प्रशासन से पीड़िता को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

अजित नांदल ने कहा कि उनकी 24 बेटियां हैं लेकिन आज बेटियां समाज में असुरक्षित है और जिस तरह की घटना हैदराबाद में हुई उसने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। इस तरह की घटना करने वाले लोग समाज के लिए घातक कीड़े हैं। उनको जल्द से जल्द खत्म करना होगा।  उनकी मांग है कि हैदराबाद जैसी घटनाएं करने वाले लोगों को सरकार जल्द से जल्द फांसी के तख्ते पर चढ़ाए ताकि समाज में इस तरह के मानसिकता के लोगों के लिए एक संदेश दिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button