ब्रेकिंग
Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक... Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर ल...
देश

गोद ली 24 बेटियों के साथ हैदराबाद की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरा पिता

रोहतक(दीपक)- हैदराबाद में वेटनरी महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार के उपरांत हत्या के बाद से देशभर में गम का माहौल फैला हुआ है। दिल को दहला देने वाली इस घटना के बाद लोग अपना खुलकर विरोध जाहिर कर रहे हैं और आरोपी व्यक्तियों के प्रति कड़ी से कड़ी सजा देनें की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हरियाणा  के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल नांदल ने भी अपनी 21 छात्राओं के साथ मिलकर रोहतक में कैंडल लाइट विरोध मार्च निकाला।

हाथ में मोमबत्ती लिए भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे अजित नांदल अभी तक 24 बेटियों को गोद ले चुके। इन 24 बेटियों के साथ मिलकर आज उन्होंने रोहतक की सड़को पर कैंडल मार्च कर प्रशासन से पीड़िता को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

अजित नांदल ने कहा कि उनकी 24 बेटियां हैं लेकिन आज बेटियां समाज में असुरक्षित है और जिस तरह की घटना हैदराबाद में हुई उसने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। इस तरह की घटना करने वाले लोग समाज के लिए घातक कीड़े हैं। उनको जल्द से जल्द खत्म करना होगा।  उनकी मांग है कि हैदराबाद जैसी घटनाएं करने वाले लोगों को सरकार जल्द से जल्द फांसी के तख्ते पर चढ़ाए ताकि समाज में इस तरह के मानसिकता के लोगों के लिए एक संदेश दिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button