ब्रेकिंग
IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार धनबाद कोलियरी रिश्वतकांड: 1993 के ₹300 घूस मामले में हाईकोर्ट ने माना मानवीय आधार, जेल में बिताई अवध... MPSC पेपर लीक में फिल्मी ट्विस्ट: गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैं... चीनी की महंगाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अजीबोगरीब तर्क; बोले- '40 पार वाले खाना छोड़ दें, बढ़नी... दिल्ली के तिलक नगर में सनसनी: घर में घुसकर 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या, जिम ट्रेनर... नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही: 162 शव बरामद, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लोग लापता;... रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ...
देश

दिल्ली: अनाज मंडी में लगी भीषण आग से अब तक 35 की मौत, रेस्क्यू कर कईयों को बचाया

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर एक बेकरी में लगी भीषण आग से अब तक 35 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 55 से ज्यादा लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। आग की घटना में झुलसे लोगों को चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक 45 लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में लाया गया है जबकि लेडी हार्डिंग में 9 लोगों को एडमिट किया गया है। इसके अलावा सफदरजंग और हिंदू राव में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में लगी आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना सुबह 5 बजे की है जहां एक तीन मंजिला बेकरी है, यहां तीन सटी हुई अलग-अलग बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी। इलाके के काफी तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पान के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि आग शॉट सक्रिट के कारण लगी। फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button